फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआर कॉलोनी में 39 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। आईटीआर कॉलोनी में रहने वाले 39 लोगों के कनेक्शन बिजली विभाग ने बकायेदारी के चलते काट दिए। यह कार्रवाई कमिश्नर के आदेश पर की गई। आईटीआर कंपनी पर बिजली विभाग का लाखों रुपये का बकाया है। पिछले दिनों आईटीआर कॉलोनी में रहने वाले लोगों पर बिजली विभाग की बड़ी बकायेदारी होने पर मीटर लगाने के निर्देश दिए गए थे। अधिकांश लोगों ने मीटर लगवा भी लिए, लेकिन 39 लोगों ने मना कर दिया। इस पर बिजली विभाग ने कमिश्नर रणवीर प्रसाद से अनुमति लेकर कॉलोनी में रहने वाले इन 39 लोगों के बिजली कनेक्शन बुधवार को काट दिए। यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट मदनलाल की मौजूदगी में एसडीओ सीबीगंज अजय शुक्ला ने की। इस दौरान आईटीआर कॉलोनी के लोगों ने विरोध भी किया। उनका कहना था कि उनके पास कोर्ट का स्टे है। इस पर एसडीओ अजय शुक्ला ने कहा कि अगर स्टे है, तो कमिश्नर के पास जाकर अपनी बात रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें