फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एआरटी सेंटर से दवाएं चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बुधवार को दिन में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, लेकिन रात में चोरों ने एंटी रेट्रो वायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर के ताले तोड़कर दवाएं चोरी कर लीं। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी हुई तो अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि सेंटर में ज्यादा दवाएं नहीं थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी के ऊपर एक कमरे में एचआईवी पॉजिटिव के इलाज के लिए एआरटी सेंटर बना है। यहां दवाएं भी रहती हैं। बुधवार रात चोरों ने सेंटर का ताला तोड़कर दवाएं चोरी कर लीं। सुबह जब सेंटर पर कर्मचारी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने सीएमएस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली में तहरीर दी गई। शंका जताई जा रही है कि किसी स्मैकिया ने ताला तोड़कर दवाएं चोरी की हैं। सीएमएस डॉ. टीएस सिंह आर्या ने बताया कि दवाएं बहुत ज्यादा नहीं थीं। मामले की कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
मुरादाबाद की सीएमओ की महिला रोग विशेषज्ञ पर पर तैनाती
बरेली। मुरादाबाद की सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री का सासन ने बरेली जिला महिला अस्पताल में तबादला कर दिया है। उनकी स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर नियुक्ति की गई है। गुरुवार को उन्होंने यहां पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें