फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से उड़ाया मोबाइल, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिकलापुर में दिनदहाड़े दो युवकों ने कार से मोबाइल चोरी कर लिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने एक चोर पकड़कर दिया लेकिन उसे पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन

बिहारीपुर निवासी शिवम गुप्ता ने बताया कि शाहजहांपुर में कलान निवासी उनके बहनोई केशव गुप्ता सिकलापुर में दिनेश नर्सिंग होम में दवा लेने आए थे। उनकी कार अस्पताल के बाहर खड़ी थी और ड्राइवर को झपकी आ गई। इसी बीच सामने ही रहने वाले दो युवकों ने मोबाइल चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई तो उन्होंने एक चोर को पकड़कर बिहारीपुर चौकी पर सौंप दिया लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। दूसरे चोर के घर भी वे लोग गए लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें