फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अभी हैदराबाद की घटना पर लोगों को उबाल ठंडा नहीं हुआ था कि सुभाषनगर क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने युवक पर कार्रवाई करने के बजाए लड़की के पिता को ही हिरासत में ले लिया। सुभाषनगर में बाला जी मंदिर के पास कालोनी में एक युवक टीवी देने के लिए एक घर में गया। उस समय लड़की घर पर अकेली थी जबकि पिता घर से बाहर थे। आरोप है कि युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। इस बीच उसका भाई घर पहुंचा तो किवाड़ बंद थी। अंदर से बहन के रोने की आवाज आई तो उसने किसी तरह से किवाड़ खोली। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और पिटाई लगाने के बाद करगैना चौकी के पुलिस हवाले कर दिया। इस बीच युवक के परिजन थाना सुभाषनगर पहुंच गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि मामला लेन देन का है। पिटाई से युवक घायल हो गया है। जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें