फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी! सऊदी अरब मेें पांच साल से फंसा है शोहर.. बुलवा लो

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन

शेख ने जब्त कर लिया है पासपोर्ट, बीमारी का भी इलाज नहीं

बरेली। सऊदी अरब में पांच साल से फंसे पति को वापस बुलाने के लिए महिला ने प्रधानमंत्री, विदेशमंत्री और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि शेख ने उसके पति का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। ठीक से देखभाल न होने की वजह से वह बीमार हैं। उनका इलाज भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

कटरा चांद खां निवासी 57 वर्षीय ग्यास अहमद एक दलाल के माध्यम से पांच साल पहले इलेक्ट्रीशियन का काम करने सऊदी अरब गए थे। पत्नी निकहत परवीन ने अपनी शिकायत में कहा है कि वहां उनके पति से लेबर का काम लिया जाने लगा, जिसे वह नहीं पा रहे हैं। उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बनाया तो शेख ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया। वहां पहुंचने के महीने भर बाद से ही उन्हें परेशान किया जा रहा है। पांच महीने तक वेतन नहीं दिया। काफी कहने के बाद एक महीने का आधा वेतन दिया। उनके बेटा भी नहीं है और बेटियों की शादी हो चुकी है। पति वहां बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें