फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मी के बंद घर से 2.25 लाख के जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिटी स्टेशन के सामने स्थित चौपुला रेलवे कॉलोनी में चोरों ने बंद क्वार्टर के ताले तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर बिहारीपुर चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। एक्सपर्ट टीम ने भी फिंगर प्रिंट लिए। ब्रजेंद्र कुमार सिटी स्टेशन पर टेक्नीशियन हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले वह रिश्तेदारी में कानपुर गए थे। सोमवार को जब लौटे तो उन्हें घर के ताले टूटे मिले। सभी कमरों और अलमारी के ताले भी टूटे थे। अलमारी में रखी दो लाख रुपये की ज्वेलरी, 25 हजार की नकदी गायब थी। उन्होंने यूपी-112 नंबर पर सूचना दी तो बिहारीपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की बाबत आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस की सूचना पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी पहुंची। ब्रजेंद्र ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें