फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकी हत्याकांड- डीआईजी से मिले परिवार ने मांगा न्याय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लकी हत्याकांड में सुभाष नगर पुलिस पर सही खुलासा न करने का आरोप लगाने वाले पिता विनीत वाजपेई ने पत्नी के साथ जाकर डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने न्याय और अन्य आरोपियों की जानकारी कर अधिकतम सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

लकी की गुमशुदगी 30 सितंबर को उसके पिता गंगानगर निवासी इफको कर्मचारी विनीत वाजपेई ने सुभाषनगर थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने महानगर कॉलोनी निवासी यशपाल मेहता के बेटे गगन और दीपक पर शक जताया था। सुभाषनगर पुलिस कुछ नहीं उगलवा सकी तो विनीत की शिकायत पर विवेचना क्राइम ब्रांच को दी गई। 11 नवंबर को खुलासा हुआ कि गगन ने ही बाइक हड़पने की खातिर लकी की हत्या की। शव छुपाने में दीपक ने उसकी मदद की। खुलासे के बाद दोनों भाई जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें