फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड दरोगा की पुत्रवधू का फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
रिटायर्ड दरोगा की पुत्रवधू का फंदे पर लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाने की अशोक नगर कॉलोनी में रिटायर्ड दरोगा की पुत्रवधू का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। हालांकि ससुराली खुद ही उसे उतारकर अस्पताल ले गए। पांच महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। फरीदपुर से आए मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

इज्जत नगर की अशोक विहार कॉलोनी निवासी सर्वेश की पत्नी पूनम की मौत के बाद ससुर हरदयाल ने फरीदपुर कॉल करके पूनम के पिता छत्रपाल को सूचना दी। बताया कि वह लोग घर में नहीं थे, तब शाम के वक्त पूनम ने आत्महत्या कर ली। छत्रपाल देर शाम बरेली आए तो देखा कि पुलिस मौके पर मौजूद है। हरदयाल ने बताया कि वह लोग पीलीभीत में किसी मंदिर में दर्शन को गए ते। घर में पूनम ही अकेली थी। तब उसने यह कर लिया। वह लौटे और पूनक को उतारकर निजी अस्पताल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं छत्रपाल ने बताया कि दस जुलाई को उन्होंने बेटी की शादी कई लाख रुपये खर्च करके की थी। दामाद कोई काम नहीं करता था। ससुराली कार की मांग कर रहे थे। बेटी को पीटकर काम कराया जाता था। ननद सबसे ज्यादा परेशान करती थी। बेटी ने शिकायत की तो समधी ने पुलिस में अपने संबंधों की हनक दिखाई। वह दरोगा थे और इसी साल जुलाई में बिजनौर से रिटायर हुए हैं। हरदयाल ने बताया कि वह तहरीर देकर सभी ससुरालियों पर रिपोर्ट कराएंगे। बताया कि पंखे के पर से लटकर कोई आत्महत्या कैसे कर सकता है। इसमें भी पर हल्का सा टेड़ा हुआ है। उन्हें हत्या का शक है। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लेंगे। पोस्टमार्टम भी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें