फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल ढुलाई के बाद नहीं दिया ट्रांसपोर्टर का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दबंगों ने एक ट्रांसपोर्टर से माल ढुलाई कराने के बाद उसकी गाड़ी का किराया नहीं दिया। ट्रांसपोर्टर ने थाना बारादरी में तहरीर दी है। ट्रांसपोर्टर जावेद अली ने बताया कि बानखाना के दो लोगों ने उनके वाहन से ट्रांसपोर्ट का काम कराया, इसका किराया एक लाख रुपये से ज्यादा हुआ था। कई बार मांगने पर उन्होंने एक लाख रुपये का चेक देते हुए बकाया बाद में देने का वादा किया। बैंक जाने पर पता चला कि चेक बंद हो चुके अकाउंट का है। यह बताने के लिए वह दबंगों के पास गए तो उनसे अभद्रता करते हुए पेमेंट करने से इंकार कर दिया। थाना बारादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें