फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीवियों के चक्कर में कचहरी पर पति की जमकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो पत्नियों के फेर में फंसे एक पति की बीच कचहरी जमकर पिटाई हो गई। दोनों पत्नियों के बीच भी दंगल होगया। में पुलिस दोनों पक्षों को महिला थाने ले गई। वहां देर रात दूसरी पत्नी को छोड़कर बाकी लोग अपने घर चले गए।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी निवासी युवक दिल्ली की कंपनी में कर्मचारी है। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी और दो बच्चे भी हैं। करीब दो साल पहले चौकी चौराहे के पास एक शोरूम में काम करने वाली युवती से उसका प्रेमप्रसंग हो गया। डेढ़ साल पहले दोनों शहर से चले गए और हरिद्वार में शादी कर ली। तब से दोनों दिल्ली में रह रहे हैं। युवती सात महीने की गर्भवती भी है। युवती के मुताबिक पिछले दिनों पहली पत्नी के परिवार वाले दिल्ली गए और बहाने से उन लोगों को बुला लाए। कहा कि सब साथ में फतेहगंज पश्चिमी में युवक के घर पर रहना। युवती का आरोप है कि मंगलवार रात उसे घर से निकाल दिया। वह भूखी प्यासी बाहर बैठी रही। सुबह पति उसे लेकर दिल्ली जाने लगा तो इन लोगों ने लिखापढ़ी के बहाने कचहरी बुला लिया। दोपहर बाद वे लोग पहुंचे तो उसके ससुरालियों और सौतन के घरवालों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। पति ने बचाया तो उन्हें भी पीटने लगे। इससे भगदड़ मच गई और पुलिस आ गई। स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों को महिला थाने भेज दिया। महिला थाना प्रभारी लोकेश ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। बात नहीं बनी तो रिपोर्ट लिखेंगे। दूसरी पत्नी उनके थाने में पुलिस की सुरक्षा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें