बरेली। बुधवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में अजब नजारा था। कुछ आरोपी जेल भेजने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए हथकड़ी लगाकर अस्पताल लाए गए थे। ये लोग इमरजेंसी में काफी देर तक टहलकर मोबाइल पर बात करते रहे। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। आरोपियों में बीसलपुर का संजय कुमार, श्रीनगर उत्तराखंड का अमित सिंह, भौरागांव अल्मोड़ा का दीपक कुमार आदि शामिल थे। इन सभी को बारादरी थाने से मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। इधर, इंस्पेक्टर नरेश त्यागी का कहना था कि उनके यहां से इस नाम के कोई आरोपी जेल नहीं भेजे गए।