बरेली। पर्सनल आईडी के जरिए टिकट बनाने और तीन सौ रुपये ज्यादा लेकर बेचने के आरोपी को आरपीएफ की रेलवे अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के घर से 31 ई-टिकट बरामद किए।
पर्सनल आईडी पर टिकट बेचने के शिकायत के बाद ट्रू-कॉलर और फेसबुक की मदद से रेलवे अपराध शाखा की टीम ने मंगलवार को पीलीभीत के मोहल्ला पंजाबियान स्थित लोहे की छलनी बनाने वाली दुकान पर दबिश दी। दुकानदार मोनिस समसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसके पास से दो ई टिकट बरामद हुए। टीम ने जब और सख्ती की तो दूसरी पर्सनल आईडी पर बने 29 ई टिकट और बरामद किए गए। बरामद गिए गए 31 टिकटों की कीमत करीब 27 हजार 316 रुपये है। इसके बाद फर्जी एजेंट को टीम बरेली ले आई। निरीक्षक मयंक चौधरी ने बताया कि फर्जी तरीके से एजेंट बनकर आरोपी युवक 15 पर्सनल आईडी से यात्रियों के रेलवे टिकट बनाता था। उसने बताया कि प्रति टिकट तीन सौ रुपये अतिरिक्त लेकर टिकट बेचता आ रहा था। टीम में
छलनी की दुकान की आड़ में होता था व्यापार
कार्रवाई में आरोपी के पास न तो रेलवे में टिकट बेचने का पंजीकरण मिला, न ही दुकान में इससे संबंधित बोर्ड लगा पाया गया। रेलवे टीम के मुताबिक युवक छलनी की दुकान की आड़ में अनाधिकृत तरीके से फर्जी आईडी बनाकर रेलवे टिकट बेचने का व्यापार लंबे समय से करता आ रहा था।