बरेली। एलन क्लब की जमीन का लीज निरस्त होने के बाद इस मामले को लेकर नगर निगम के उपसभापति अतुल कपूर सहित अन्य सदस्य कमिश्नर से मिलने उनके दफ्तर में पहुंचे लेकिन कमिश्नर के बाहर होने की वजह से वार्ता नहीं हो सकी। प्रशासन ने हाल में एलन क्लब की लीज समाप्त कर दी है। अब इसे नगर निगम को ट्रांसफर करने की कार्रवाई चल रही है। इस मामले को लेकर उपसभापति अतुल कूपर सहित अन्य सदस्य बुधवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद के कार्यालय में पहुंचे लेकिन वहां पहुंचकर पता चला कि कमिश्नर कहीं बाहर गए हुए हैं। फोन से वार्ता करने पर कमिश्नर ने सदस्यों को मिलने के लिए शुक्रवार को बुलाया है।