बरेली। बारादरी थाने की एक कॉलोनी की किशोरी से दो युवकों ने उस वक्त छेड़छाड़ के साथ अश्लीलता कर दी जब शाम के समय वह जिम से वापस घर लौट रही थी। किशोरी के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रविवार शाम करीब छह बजे किशोरी जिम से लौट रही थी। रास्ते में फैजल उर्फ फैज निवासी फाइक इंक्लेव और देवेंद्र निवासी पंचशील कॉलोनी ने उससे अश्लीलता की। किशोरी ने इस बारे में घर पर बताया। पिता ने शिकायत की तो मारपीट पर आमादा हो गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।