फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनवाया, अब मांग रहा दो लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के छोटी बिहार इलाके में रहने वाली एक युवती को युवक उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की मांग कर रहा है। युवती ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। युवती का कहना है कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका रिश्तेदार और बरेली में चौपुला के पास का रहने वाला बताया। कई बार बात करके उसे अपने झांसे में ले लिया। बाद में उसे शादी का झांसा दिया। वह उसके बहकावे में आ गई। कुछ दिन पहले युवक ने उससे अपनी अश्लील वीडियो देने को कहा। इंकार करने पर खुदकुशी करने के साथ ही परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। डर की वजह से उसने वीडियो बनाकर युवक को दे दी। अब वह युवक दो लाख रुपये मांग रहा है। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। वह अपने कुछ दोस्तों को यह वीडियो दे भी चुका है। एसएसपी ने मामले में इज्जतनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें