फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा योगेश गौतम उर्फ चमन मियां को शुक्रवार दोपहर जेल भेज दिया गया। एंटीकरप्शन टीम ने इज्जतनगर पुलिस के साथ उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बारादरी थाने की कांकरटोला चौकी के सेकेंड इंचार्ज दरोगा योगेश गौतम को एंटी करप्शन की टीम ने दस हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया था। दरोगा छेड़छाड़ की धारा हटाने और मुकदमे से एक अभियुक्त का नाम निकालने के लिए 25 हजार रुपये मांग रहा था। प्रतिवादी ने एक समाजसेवी के जरिये शिकायत एसपी विजिलेंस राजीव मल्होत्रा से की थी। एसपी के निर्देश पर एंटी करप्शन टीम ने डीएम से दो गवाह लेकर कार्रवाई की। मामले में इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट लिखाई गई। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया। दरोगा मूलत: बुलंदशहर के देहात कोतवाली का रहने वाला है और तीन साल पहले मुस्लिम युवती से शादी के बाद मुस्लिम धर्म अपना चुका है। चक महमूद निवासी मोबीन खान की शिकायत पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई। मोबीन, उनके पिता और चार भाइयों के खिलाफ 23 जुलाई को एक महिला ने एसएसपी के आदेश पर मारपीट तथा छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मुकदमे में छेड़छाड़ की धारा हटाने और मोबीन के एक भाई का नाम केस से निकालने के लिए दरोगा 25 हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें