बरेली। चेक वापस न करने पर दबंगों ने जरी कारीगर की पिटाई कर दी। पशुपति विहार कॉलोनी के जरी कारीगर मोहम्मद आबिद ने बताया कि कॉलोनी में ही उनका जरी का गोदाम है। कुछ लोगों ने जरी का सामान लेकर चेक दिया था। सोमवार को दो युवक गोदाम पर आए और चेक वापस करने को कहा। मना करने पर उन्होंने पिटाई की। आबिद ने थाना बारादरी में दो के खिलाफ तहरीर दी है।