सीबीगंज। बाईपास पर सोमवार रात अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह तक शव वहीं पड़ा रहा। सुबह होने पर पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है।