फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने चेकिंग के वक्त एचसीपी से की मारपीट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चौपुला चौराहे पर रविवार देर रात वाहन चेकिंग कर रहे एचसीपी से बाइक सवार युवक ने मारपीट कर दी। उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी को पकड़कर कोतवाली में उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी रईस अहमद रविवार देर रात होमगार्ड धाराजीत और रामबाबू के साथ चौपुला चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तबी कचहरी की ओर से एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। इनमें बाइक चला रहे व्यक्ति ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। चेकिंग के लिए इन्हें रोका तो पीछे बैठे दोनों लोग उतरकर भाग गए। बाइक चला रहे युवक से हेलमेट न लगाने का कारण पूछा तो वह रईस के साथ गालीगलौज करने लगा। मारपीट करते हुए उनके मोबाइल को फेंकने लगा। चिल्लाने लगा कि उसका नाम समीर है। कहा कि बरेली में रहोगे तो जान से मार दूंगा। रईस ने बताया कि उन्होंने स्टाफ की मदद से समीर को पकड़ लिया। देर रात रईस की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें