फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के मोबाइल में मेरी दुष्कर्म की वीडियो, दरोगा जी ने हटा दी धारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक महिला ने कोतवाली के एक दरोगा पर दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म की धारा हटाने का आरोप लगाकर अफसरों से शिकायत की है। जांच सीओ सिटी को दी गई है। महिला का आरोप है कि आरोपी के मोबाइल में अभी भी उसके साथ हुए दुष्कर्म की वीडियो मौजूद है, बावजूद धारा हटाई गई है। इस मामले में चार्जशीट भी तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली की एक घनी बस्ती में रहने वाली महिला ने अलग-अलग अधिकारियों को दी शिकायत में विवेचक पर आरोप लगाया है। इसी साल दर्ज कराए गए मामले में महिला ने अपने परिचित बब्लू के खिलाफ मारपीट के साथ दुष्कर्म व घर में घुसकर हमला करने की रिपोर्ट लिखाई थी। अब महिला ने दरोगा पर आरी के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म व अन्य गंभीर धाराएं हटाने का आरोप लगाया है। कहा है कि उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी आरोपी के मोबाइल में है जिसे अभी तक पुलिस ने बरामद करने की कोशिश नहीं की। परिवार इससे आहत है और आरोपी उनका मजाक बना रहे हैं। महिला ने दोबारा किसी अन्य विवेचक से जांच कराने की मांग की है। मामला जांच के लिए सीओ सिटी अशोक कुमार के पास आया है। पता लगा है कि 14 सितंबर को ही इसमें मारपीट की चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। कोतवाल गीतेश कपिल का कहना है कि आरोपी महिला का सगा रिश्तेदार है। एक ही घर में करीब 25 लोगों का परिवार रहता है और अक्सर ऐसे आरोप एकदूसरे पर लगाए जाते हैं। विवेचक ने सही चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें