फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लुटेरों से 18 बाइक बरामद, दो चेन भी मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। चोरी की बाइक से चेन और मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18 बाइक, एक स्कूटी और लूटी गईं दो सोने की चेनें बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक शहर के कई थानों में दोनों आरोपियों पर कई मामले दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। गैंग के तीन बदमाशों को भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि शहर में चेन-मोबाइल लूट और बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। कुछ दिनों से किला और दूसरे इलाकों में हुई चेन लूट के बाद पुलिस एक गैंग को ट्रेस कर रही थी। इसके दो बदमाश पुलिस ने दबोच लिए। पूछताछ की तो पता लगा कि वह ऑटोलिफ्टर भी हैं। पुलिस ने उनके पास से 18 बाइक , एक स्कूटी और दो सोने की चेन बरामद की। बदमाशों ने बताया कि वह चोरी की बाइक से ही लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। बदमाशों ने शहर में हुई कई लूट और बाइक चोरी की घटनाएं भी कबूली।

चोरों की सफाई, हमने तो तीन बाइक ही चुराईं
प्रेसवार्ता में लाए गए बदमाशों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें 28 सितंबर को हार्टमन पुल के पास से पकड़ा था। उनके चोरी की तीन बाइक बरामद की गई थीं। पुलिस ने उन्हें दस दिन तक अलग-अलग जगह रखकर उन पर चोरी की 18 बाइक दिखा दीं। साथ ही दो सोने की चेन भी दिखाई है। उनका इन चोरियों से मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें