फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण मामले में विवेचक पर आरोप, सीओ करेंगे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बहेड़ी के एक गांव से किशोरी का बहला-फुसला कर अपहरण करने के मामले में आरोपियों पर पाक्सो एक्ट भी लगाई जाएगी। एडीजी ने सीओ बहेड़ी को मामले में खुद जांच करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी और पाक्सो एक्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। किशोरी के पिता ने एडीजी से मिलकर विवेचक पर गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

बहेड़ी थाने के एक गांव में दो महीने पहले गांव के ही भगवानदास और हेमंत ने किशोरी को बहला-फुसला कर अगवा कर लिया था। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित का आरोप है कि मामले में विवेचक आरोपियों से मिले हुए हैं। किशोरी ने हाई स्कूल पास किया है। वह नाबालिग है। इसके बावजूद विवेचक ने न्यायपीठ बाल कल्याण समिति के सामने किशोरी को बालिग घोषित करने को अर्जी दी। इसे कोर्ट निरस्त कर दिया गया। आरोप लगाया कि विवेचक आरोपियों को पाक्सो एक्ट की कार्रवाई से बचाना चाहते हैं। एडीजी अविनाश चंद्र ने सीओ बहेड़ी को मामले में जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ पाक्सो एक्ट बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें