फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकाजा करने पर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ग्रामीण ने उधार दिए रुपये का कर्जदार से तकाजा किया तो उसने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पूरे परिवार को बंदूक की बट से बुरी तरह पीटा। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के गांव पीरवहोड़ा निवासी शाहीन ब्याज-बट्टे का काम करते हैं। उन्होंने कुछ समय पहले गांव के ही अमीनउद्दीन को 60 हजार रुपये उधार दिए थे। समय पूरा होने के बावजूद अमीन ने रुपये नहीं लौटाए। तकाजा करने पर वह टालमटोल करता रहा। शाहीन ने बुधवार को अमीन के पिता से शिकायत की तो बौखलाकर अमीन ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। पूरे परिवार को बंदूक की बटों से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें