फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटः आईके कलेक्शन और आरसीसी के बीच होगी खिताबी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब के तत्वाधान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मैच आईके कलेक्शन और मुरादाबाद की टीम के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आईके की टीम ने 20 ओवर में 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुरादाबाद की पूरी टीम 18.3 ओवर में महज 97 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला उत्तराखंड और आरसीसी की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने 20 ओवर में 110 रन बनाए। जवाब में आरसीसी की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की। टूर्नामेंट का फाइनल मैच आईके कलेक्शन और आरसीसी की टीम के बीच खेला जाएगा। इस दौरान रेलवे सेलेक्टर धमेंद्र राणा, एमएस बासु, सुरेंद्र मिश्रा, गुरविंदर सिंह, एसके अरोड़ा, आरएसओ जितेंद्र यादव, डॉ. रवि नागर, अजीत सक्सेना, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें