फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच अक्तूबर से क्रिकेट प्रीमियर लीग, विजेता टीम को मिलेगी स्कूटी

Sat, 03 Oct 2026 05:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से दिवंगत श्याम बिहारी स्मृति क्रिकेट प्रीमियर लीग शुरू होगी। शनिवार को बैठक में ट्रॉफी का अनावरण हुआ। 20 सितंबर को हुए ट्रायल्स से छह टीमें चुनी गईं। लीग में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
ट्रॉफी का किया गया अनावरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से दिवंगत प्रो. श्याम बिहारी स्मृति प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। इस संबंध में शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैठक हुई और ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य बरेली के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सही मंच प्रदान करना है। इसी सोच के साथ स्पोर्ट्स स्टेडियम ने इस लीग की पहल की है।

विज्ञापन


हाल ही में 20 सितंबर को इज्जतनगर स्थित रेलवे ग्राउंड (रोड नंबर 4) में इसके ट्रायल्स आयोजित किए गए थे, जिसमें शहर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी दावेदारी पेश की। ट्रायल्स के दौरान इंडियन रेलवे के अनुभवी खिलाड़ी माजिद हसन खान और शिवकुमार राठी ने बतौर चयनकर्ता उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चुनाव किया। चयनित खिलाड़ियों को कुल छह टीमों में शामिल किया गया है।

लीग में छह टीमें ले रहीं हिस्सा
इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। बरेली धमाका डायनामोज की कमान फैजान जाफरी के हाथों में होगी, जबकि बरेली तूफानी टाइगर्स की कप्तानी मोहित कुमार करेंगे। बरेली झुमका जायंट्स का नेतृत्व साई सक्सेना, बरेली बांसुरी ब्लास्टर्स की कप्तानी अरुण यादव, बरेली दबंग डेयरडेविल्स की कमान प्रतीक पाल और बरेली नाथ नगरी किंग्स का नेतृत्व बंटी मौर्या करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण ईशान, मुस्तकीम और सभी टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में किया गया। सोमवार से 12 अक्तूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 13 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग मैचों के बाद शीर्ष दो टीमें 12 अक्तूबर को होने वाले फाइनल में जगह बनाएंगी। विजेता टीम को इनाम के तौर पर एक स्कूटी दी जाएगी। खिलाड़ियों को मैच के दौरान कलर्ड जर्सी, टर्फ विकेट, प्रोफेशनल अंपायरिंग और लाइव स्ट्रीमिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें