फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्रिकेट नर्सरी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रोड नंबर- 4 स्थित रेलवे स्टेडियम में फेस्टिवल मैत्रीपूर्ण शृंखला क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। अंडर- 14 में क्रिकेट नर्सरी रोड नंबर- 4 ने स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी क्रिकेट नर्सरी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम नर्सरी की धारदार गेंदबाजी के आगे 17.5 ओवरों में 66 रनों पर ऑल आउट हो गई। नर्सरी टीम के लिए आयुष यादव व लव लोधी ने दो-दो व वत्सल ने एक विकेट लिया।
मैन ऑफ द सीरीज क्रिकेट नर्सरी के आयुष यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज लव लोधी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्टेडियम के सुब्हान, सर्वश्रेष्ठ फील्डर प्रिंस बने। अंपायरिंग विपिन, तरुण ने व स्कोरिंग आकाश ने की। इस दौरान क्रिकेट कोच माजिद हसन खान, नितेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें