फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमित की नाबाद 184 रनों की पारी से क्रिकेट लवर लॉयर्स ने जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुभवी अधिवक्ता क्रिकेट मैच में क्रिकेट लवर लॉयर्स ने ओल्ड बॉयज एडवोकेट 11 को किया पराजित
विज्ञापन



बरेली। जीडी गोयनका स्कूल के मैदान पर आयोजित अनुभवी अधिवक्ता क्रिकेट मैच में रविवार को अमित कुमार सिंह की नाबाद 184 रनों की पारी की बदौलत क्रिकेट लवर लॉयर्स ने ओल्ड बॉयज एडवोकेट 11 को 59 रनों से मात दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी क्रिकेट लवर लॉयर्स टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 248 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओल्ड बॉयज एडवोकेट 11 ने भी शुरू में तेजी से रन बनाए। हालांकि, टीम 188 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन

सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए भी अमित कुमार सिंह को 1000 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली लॉ एकेडमी बरेली के डायरेक्टर रामबाबू और मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कामरान जावेद और विवेक सहगल ने किया। इस दौरान शिरीष मेहरोत्रा, मनोज कुमार हरित, दीपक पांडे, राकेश कुमार, जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव, प्रवीण भदौरिया भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें