फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 शवों का कोविड नियमों से हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
सिटी श्मशान भूमि अधिक लोगो की मौत होने के चलते लोगो को जमीन पर करना पड़ रहा अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बरेली। शहर के तीन श्मशान घाटों पर सोमवार को 45 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इनमें से कोरोना संक्रमित 14 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया गया। सबसे ज्यादा सिटी श्मशान भूमि में 28 शवों की अंत्येष्टि कराई गई। चबूतरे कम पड़ने के कारण चार शवों की जमीन पर ही चिता बनाई गई।
विज्ञापन

सोमवार को कोविड संक्रमण से दम तोड़ने वालों की संख्या में कुछ कमी आई। 14 शवों का कोविड प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किया गया। इसमें सिटी श्मशान भूमि पर 28 में से आठ और संजय नगर श्मशान भूमि पर 13 में से छह शव संक्रमितों के थे। जबकि गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि पर अन्य कारणों से हुई मौतों वाले चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया। सबसे ज्यादा दिक्कत सिटी श्मशान भूमि में हुई। यहां चार शवों का जमीन पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। यहां पर 37 चिताएं ऐसी हैं, जिनके रविवार को हुए अंतिम संस्कार के बाद अस्थियां नहीं चुनी गई हैं। द हिंदू सोशल सर्विस ट्रस्ट के सचिव विजय कुमार ने लोगों से अपील की कि वह अगले ही दिन अस्थियां चुन लें, जिससे अन्य शवों को अंतिम संस्कार के लिए चबूतरे मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें