फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनक.. कुत्ता भौंका तो एयर रायफल ताबड़तोड़ गोलियां दागकर मार डाला

विज्ञापन
कुत्ते को लेकर सुभाष नगर पहुंचे पीएफए के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मढ़ीनाथ में मचा हंगामा, सांसद मेनका गांधी की नाराजगी के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पीएफए कार्यकर्ताओं ने दफनाया

बरेली। मढ़ीनाथ में एक शख्स ने जरा सी सनक में अपनी सशक्त एयर रायफल से गली के कुत्ते को तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी तो हंगामा मच गया। बात इतनी सी थी कि उसके पालतू कुत्ते पर गली के आवारा कुत्ते भौंक रहे थे। लोगों के काफी हंगामे के बावजूद पहले तो पुलिस कोई कार्रवाई करने से बचती रही लेकिन जब पीएफए कार्यकर्ताओं के जरिये यह मामला सांसद मेनका गांधी तक पहुंचा तो रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी एयर राइफल भी कब्जे में ले ली गई है।
रविवार दोपहर मढ़ीनाथ में अमित भद्रा उर्फ भुवन नाम के शख्स ने अपनी एयर राइफल से एक आवारा कुत्ते पर एक के बाद एक तीन पेलट दाग दिए जिसके बाद कुत्ते की वहीं तड़पकर मौत हो गई। यह हैरतअंगेज नजारा देखकर भीड़ इकट्ठी होने लगी तो अमित ने कुत्ते की लाश खींचकर ले जाने की कोशिश की। विरोध करते हुए लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह फरार हो गया। हंगामे के बीच मेनका गांधी के संगठन पीएफए की वाइल्ड लाइफ सोसायटी के अध्यक्ष सतीश यादव और रेस्क्यू चीफ धीरज पाठक पहुंचे। पीएफए कार्यकर्ता कुत्ते का शव लेकर पहले मढ़ीनाथ पुलिस चौकी पहुंचे और वहां उनकी नहीं सुनी गई तो थाना सुभाषनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश यादव और धीरज ने यहां आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के ससम्मान बुलाने की कोशिश कर रहे हैं फिर भी वह नहीं आ रहा। उन्होंने मेनका गांधी से शिकायत की तो श्रीमती गांधी ने इंस्पेक्टर सुभाषनगर को फोन किया और तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने को कहा। इसके बाद आरोपी अमित भद्रा के खिलाफ पीएफए की ओर से मामला दर्ज देर रात उसे गिरफ्तार कर एयर राइफल भी बरामद कर ली। कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के बाद पीएफए ने दफना दिया।

पहले भी कई कुत्ते मार चुका है अमित

बताया जाता है कि करीब 50 साल की उम्र का अमित भद्रा पहले किसी सरकारी सेवा में था और वहां नौकरी छोड़ने के बाद अब एक तेल कंपनी में काम कर रहा है। हाईफाई रहनसहन वाला भद्रा महंगे कुत्ते पालने का शौकीन होने के साथ काफी तुनकमिजाज बताया जाता है। लोगों ने बताया कि पहले भी वह कई कुत्ते-बंदर और बिल्ली मार चुका है। भद्रा से थाने में इंसपेक्टर ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने कुत्ते को लेकर निकला था। गली के कुत्ते उस पर झपट रहे थे। इसी गुस्से में उसने एयर राइफल से एक आवारा कुत्ते की हत्या कर दी। उसने कहा कि लोग उससे चिढ़ते हैं इसीलिए पहले भी कुत्ते मारने का गलतआरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें