फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामगंज पुल पर क्रेन के ब्रेक फेल, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
इसी क्रेन का फेल हुआ था ब्रेक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शादी में जा रहा बाइक सवार आया नीचे, पैर टूटा

बरेली। श्यामगंज पुल पर बड़ा हादसा होने से बच गया। पुल से गुजर रही क्रेन के ब्रेक फेल होने के बाद घबराए ड्राइवर ने किसी तरह चार कारों को तो बचा लिया लेकिन क्रेन मोड़ते ही दूसरी साइड में एक बाइक उसके नीचे आ गई। बाइक पर शादी में जा रहे युवक की जान तो बच गई लेकिन उसका पैर टूट गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सेटेलाइट फ्लाईओवर पर काम कर रही एक क्रेन गुरुवार शाम साढ़े चार बजे श्यामगंज पुल से गुजर रही थी। ड्राइवर हरप्रीत सिंह उसे लेकर आईवीआरआई की ओर जा रहा था। बरेली कॉलेज की ओर से चढ़कर क्रेन जैसे ही शाहदाना की ओर ढलान पर पहुंची, उसके ब्रेक फेल हो गए और वह ड्राइवर के काबू से बाहर हो गई। हरप्रीत के मुताबिक क्रेन से आगे चार कारें थीं। हैंडब्रेक लगाने पर भी क्रेन नहीं रुकी तो उसने उसे दूसरी साइड में मोड़ दिया। इस साइड में लोधीटोला के चमगादड़ वाला बाग निवासी जरी कारीगर कासिम बाइक पर अपने दोस्त इस्लाम की शादी में शामिल होने सिठौरा जा रहे थे। साथ में दोस्त नासिर भी था। क्रेन को बेकाबू देख नासिर और कासिम बाइक से कूद गए। नासिर तो दूर जा गिरे पर बाइक को कुचलने के बाद क्रेन कासिम के बायें पैर पर भी चढ़ गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हरप्रीत की पिटाई कर दी। पुलिस उसे भीड़ से छुड़ाकर बारादरी थाने ले गई। घटना के बाद पुल का एक सिरा बंद होने से काफी दूर तक जाम लग गया। बारादरी थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। क्रेन के नीचे फंसी बाइक को निकालने के लिए दूसरी क्रेन मंगानी पड़ी।

हरप्रीत बोला- क्रेन न मोड़ता तो जाने क्या होता

मूल रूप से पीलीभीत की माला कॉलोनी निवासी क्रेन ड्राइवर हरप्रीत ने बताया कि ब्रेक फेल होने के बाद अगर वह क्रेन न मोड़ता तो आगे चल रही कारों से उसका टकराना तय थी। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें