फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन माह पहले 48 लाख से बनी सीसी रोड पर आईं दरारें

विज्ञापन
बिशारतगंज रेलवे स्टेशन से ​भिंडौरा अडउे की सीसी रोड़ में पड़ी दरार
विज्ञापन
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन से भिंडौरा अड्डे तक तीन माह पहले बनी सीसी रोड पहली बरसात में ही दरक गई। दरार पड़ने से रोड अब उखड़ सकता है। इस मामले में बिथरी विधायक ने जांच के लिए पत्र लिखा है। वहीं, नगर पंचायत सभासद ने सोशल मीडिया एक्स पर पीडब्ल्यूडी मंत्री से शिकायत की है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से भिंडौरा अड्डे की 500 मीटर तक की सड़क पिछले कई वर्षों से उबड़-खाबड़ हालत में थी। सड़क बनाने की मांग को लेकर बिशारतगंज संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ब्रजेश आजाद ने दो बार धरना-प्रदर्शन किया था। एक बार सड़क में बने गड्ढों में भरे पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया था। बाद में बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा की पहल पर शासन ने सड़क निर्माण के लिए 48 लाख रुपये की राशि मंजूर की थी।
करीब तीन माह पूर्व पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने सीसी रोड का निर्माण कराया। सड़क बनाते समय मानक की अनदेखी किए जाने को लेकर जमकर विरोध हुआ था, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने मामला संज्ञान में नहीं लिया। नतीजतन, ठेकेदार ने बिना पत्थर की कुटाई किए घटिया सामग्री लगाकर सीसी रोड बना दी।
विज्ञापन

अब पहली बारिश में सड़क में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। कई स्थानों पर सड़क उखड़ने लगी है। कस्बावासियों ने इस संदर्भ में शिकायत की। अब बिथरी विधायक ने जांच के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है। नगर पंचायत सभासद बबलू मौर्य ने एक्स पर पीडब्ल्यूडी मंत्री से शिकायत की है।
जेई बोले- गारंटी में है, ठेकेदार कराएगा मरम्मत
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के जेई मो. इलियास ने बताया की सड़क में दरार पड़ने की शिकायत मिली है। सड़क दो साल गारंटी अवधि में है। सड़क बनाने वाले ठेकेदार को पत्र लिखा जा रहा है। जल्द मरम्मत कराई जाएगी। संवाद

बिशारतगंज रेलवे स्टेशन से भिंडौरा अडउे की सीसी रोड़ में पड़ी दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें