फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नामजदों पर ही शिकंजा, आज हो सकता है खुलासा

Mon, 28 Sep 2026 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। गांव कंधरपुर में श्याम सिंह की गला रेतकर की गई हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को पकड़ा है। उनसे मिले सुराग के आधार पर जल्द खुलासे का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्याम सिंह शुक्रवार रात अपने घर से बाग की ओर गए थे। वह रातभर नहीं लौटे। शनिवार सुबह श्याम सिंह का शव खेत में पड़ा मिला था। धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। भाई मुन्नालाल की तहरीर पर पुलिस ने गजराम, मोहर सिंह, रूमा सिंह और भूपराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तुरंत ही दबिश दी, लेकिन आरोपी घरों पर नहीं मिले।
सूत्र बताते हैं कि गजराम के राशन की दुकान की शिकायत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद व तनातनी थी। यह परिवार श्याम सिंह से नफरत करने लगा था और उसे सबक सिखाना चाहता था। खुलासा भी इन्हीं नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी से जुड़ा हो सकता है। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। सोमवार या मंगलवार को खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें