फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना के रिश्तेदारों और गुर्गों पर कसा शिकंजा, गिरफ्तारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौलाना तौकीर के जिस बहनोई मोहसिन रजा को युवती ने नामजद कराया है, उस पर पहले से कई मुकदमे हैं। बिरयानी की दुकान पर अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल से लेकर प्रतिबंधित मांस रखने जैसे मामलों में मोहसिन पर भाजपा नेताओं ने भी रिपोर्ट कराई थी। 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद मोहसिन का अवैध चार्जिंग स्टेशन ढहाया गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर इलाके की मुस्लिम युवती ने मौलाना तौकीर रजा खां पर संरक्षण देने व मौलाना के बहनोई मोहसिन रजा खां, अपने चाचा आदि पर जमीन कब्जाने की कोशिश और छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने अपने ही पांच चाचा को नामजद कराया है। मौलाना तौकीर रजा खां पहले से फतेहगढ़ जेल में है। अब उसके बहनोई और महिला के चाचा पर शिकंजा कसने की तैयारी है। इज्जतनगर पुलिस ने इनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। चूंकि छेड़खानी गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, ऐसे में आरोपियों को जेल की हवा खानी पड़ सकती है।
बताया जा रहा है कि पहली बार मौलाना और उसके गुर्गों पर शिकंजा कसा गया है। अभी और कारनामे सामने आ सकते हैं। मौलाना और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मुकदमों की फेहरिस्त लंबी हो सकती है। वर्ष 2022 में प्रेमनगर क्षेत्र के राजेंद्रनगर में बिरयानी की दुकान पर अतिक्रमण हटाने को लेकर बवाल हुआ था। मोहसिन रजा और उसके भाई पर माहौल खराब करने का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वर्ष 2019 में बानखाना स्थित दुकान से संरक्षित पशु का मांस मिलने पर मोहसिन का नाम प्रेमनगर थाने की रिपोर्ट में आया था। बवाल के बाद मोहसिन का अवैध चार्जिंग स्टेशन ढहाया गया तो उस पर बिजली चोरी के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें