फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वृहद गो संरक्षण केंद्र में भूख से तड़पते मिले गोवंश, नदारद मिले सीवीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। वृहद गो संरक्षण केंद्र के निरीक्षण को मंगलवार को पहुंचे डीएम अविनाश सिंह को कई गोवंश भूख से तड़पते मिले। केंद्र में गोबर की बदबू और कीचड़ पटी मिली। गोवंश के खाने के लिए दाना और हरा चारा मौजूद नहीं मिला। इसपर डीएम ने गोशाला संचालक को डांट लगाने के बाद अनुपस्थित पशुचिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. विपिन तोमर को फोन कर अभिलेखों सहित जवाब तलब किया। बाद में डीएम ने अटल आवासी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसील नवाबगंज के अधकटा नजराना गांव में वृहद गो संरक्षण केंद्र में इस समय 622 गोवंश हैं। तीन दिन पहले विधायक डॉ. एमपी आर्य और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार रक्षाबंधन पर गोवंशों को गुड़ खिलाने के लिए यहां पहुंचे। वहां गंदगी समेत कई अव्यवस्थाएं मिलीं। गोवंशों के लिए चारे और पानी का कोई इंतजाम नहीं था। इससे नाराज विधायक ने केंद्र के केयरटेकरों को जमकार फटकार लगाई। बाद में उन्होंने एसडीएम उदित पवार को फोन कर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई को कहा। इसके साथ ही उन्होंने डीएम अविनाश सिंह से बात भी की।
मंगलवार को डीएम अविनाश सिंह ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया तो यहां की स्थिति दयनीय मिली। केंद्र में कीचड़ भरी पड़ी थी। गोवंशों के खाने के लिए दाने और हरे चारे के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं थी। भूसा पानी में सड़ रहा था, जिसपर उन्होंने वहां मौजूद गोशाला संचालक की जमकर क्लास लगाई। इस दौरान सीवीओ वहां से नदारद मिले। एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को अभिलेखों सहित तलब किया है। अब एसडीएम इस पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजेंगे। संवाद
विज्ञापन


कंसल्टिंग इंजीनियर के ब्लॉक कार्यालय आने पर लगाई पाबंदी
निरीक्षण के दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. आशुतोष गंगवार ने डीएम से कहा कि ब्लाॅक कार्यालय पर तैनात रहे कंसल्टिंग इंजीनियर संजय गंगवार को आठ अगस्त को रिलीव कर दिया गया है, लेकिन वह लगातार ब्लाक आकर बैठ रहे है, जिस पर डीएम ने उनके ब्लाॅक कार्यालय आने पर पाबंदी लगा दी है।

उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। डीएम ने भोजनालय और आवास भी देखा। डीएम ने भोजनालय के संचालक को निर्देश दिए कि भोजनालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों को सुबह के नाश्ते से पूर्व केला अवश्य दिया जाए। यह बढ़ते हुए बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। हर रविवार को बच्चों ऐसी फिल्में दिखाई जाएं, जिससे कि बच्चों का मनोरंजन भी हो और उन्हें उससे कुछ सीखने को भी मिले। इस अवसर पर बीडीओ ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार सत्यवीर सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी भगवतसरन गंगवार आदि लोग मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें