फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिथरी में कार से हो रही थी गोकशी, मांस छोड़कर भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस की सख्ती के बाद भी जिले में गोकशी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बिथरी थाना क्षेत्र में फिर गोकशी की घटना सामने आई है। पकड़े जाने के डर से तस्कर मांस से भरी कार छोड़कर फरार हो गए। हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नवदिया हरकिशन गांव के जंगल में तस्करों ने सोमवार रात गोकशी कर दी। सुबह शक के आधार पर ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाया तो आरोपी मांस से भरी कार छोड़कर फरार हो गए। किसानों ने पुलिस और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों को सूचना दी। पुलिस मौके से बरामद हुए संरक्षित पशुओं के अवशेष दफन कराने की तैयारी में थी कि हिंदू संगठन के पदाधिकारी पहुंच गए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर अवशेष को दफन कराया।
कार चोरी की होने की आशंका
पुलिस ने मौके से बरामद कार की नंबर प्लेट से लेकर चेसिस नंबर तक की जांच की, लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। आशंका जताई जा रही है कि कार चोरी की भी हो सकती है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि फिलहाल पुलिस कार के मौजूदा मालिक का नाम केस में शामिल कर उससे पूछताछ करेगी। इसके आधार पर पशु तस्करों की पहचान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें