फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में टोल...महंगा होगा पीलीभीत-सितारगंज का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। नौ वर्ष के इंतजार के बाद बरेली-सितारगंज हाईवे लगभग तैयार हो चुका है। इस पर नवाबगंज के करीब खाईखेड़ा में टोल प्लाजा बन रहा है, जो जल्दी ही तैयार हो जाएगा। मई के बाद जब आप वाहन से सफर करेंगे तो टोल टैक्स देना पड़ेगा। इसकी तिथि निर्धारित नहीं है, लेकिन एनएचएआई ने दरें तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बरेली-सितारंगज हाईवे का निर्माण 2014 में शुरू हुआ था। अप्रैल 2023 में इसके पूरा होने के आसार हैं। इस मार्ग पर टोल टैक्स वसूलने की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

-
इसलिए हुई देरी
वर्ष 2014 में जिस कंपनी को इस हाईवे का टेंडर दिया गया था, उसने बीच में ही काम छोड़ दिया। उस समय दस फीसदी काम भी नहीं हुआ था। नई कंपनी को काम देने और दोबारा कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया में कई वर्ष बीत गए। मार्च 2021 में दूसरी कंपनी को टेंडर मिला तो काम ने रफ्तार पकड़ी और अब यह पूरा होने जा रहा है।
-
फोरलेन होने तक लिया जाएगा कम टोल
बरेली से सितारगंज तक सड़क अभी टू लेन है। इसे फोरलेन करने के लिए 2856 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। टेंडर निकालकर काम के लिए अनुबंध करने की प्रक्रिया चल रही है। सड़क के फोरलेन होने तक यहां कम टोल वसूला जाएगा।
विज्ञापन

कोट
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर खाईखेड़ा में टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। दरें तय करने की प्रक्रिया चल रही है। जब तक मार्ग फोरलेन नहीं हो जाता, तब तक टू लेन का टोल लिया जाएगा। - बीपी पाठक, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें