फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के भीतर मृत मिला गोवंश, प्रधान समेत छह नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
सराय सुलतानपुर उर्फ पूरे मखदूम में एक घर के भीतर गोवंश के मृत मिलने का मामला सामने आया है। पशु चिकित्सक बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला कि गर्दन टूटने से उसकी मौत हुई। इसकी जानकारी प विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोवध का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत छह लोगों पर गोवध निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

विहिप के जिला धर्म प्रसार प्रमुख पंकज तिवारी ने बताया कि उक्त गांव के एक धर्मस्थल के पास नौ जुलाई की शाम पांच बजे के करीब एक गाय बंधी मिली। वहां से गुजरते वक्त गांव के विनय तिवारी की नजर पड़ी तो गाय की हालत देख डॉक्टरों को फोन किया। आरोप है कि इस पर आसपास रहने वालों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
जानकारी पर वह अन्य कार्यकर्ताओं संग पहुंचे और पशुपालन विभाग के डॉक्टर को बुलाया तो गाय के कान में लगे टैग नंबर से पता चला कि वह चक श्यामपुर उर्फ पूरे हिंसा स्थित गोशाला की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह लोग गाय को खरीदकर लाए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद जब एक घर की तलाशी ली गई तो वहां गोवंश मृत मिला। पोस्टमार्टम में पता चला कि गर्दन टूटने से उसकी मौत हुई थी। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर वाहिद, जावेद, तनवीर, नावेद के अलावा ग्राम प्रधान शिवबाबू व गोशाला कर्मचारी इरशाद पर केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
प्रधान व गोपालक पर साजिश में शामिल होने का आरोप
मुकदमा दर्ज कराने वाले विहिप पदाधिकारी ने चक श्यामपुर उर्फ पूरे हिंसा के प्रधान शिवबाबू व गोपालक इरशाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि दोनों गोवंशों को कसाइयों के हाथों बेच देते हैं। कसाई गोवध के बाद टैग गोशाला में पहुंचा देते हैं। इसके बाद दूसरी गाय पकड़कर उसके कान में टैग लगाकर संख्या पूरी कर ली जाती है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें