फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमंजस खत्म.. बर्न वार्ड में बनेगा कोरोना टीकाकरण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोविड वैक्सीनेशन के ड्राई रन मॉकड्रिल के लिए चल रही तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दिया गया। जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल में भी टीकाकरण केंद्र बनाए जाने के निर्देश दिए थे मगर स्थान का निर्धारण करने को लेकर असमंजस की स्थिति थी। शनिवार को बर्न वार्ड के खाली पड़े कमरों में टीकाकरण केंद्र बनाए जाने पर सहमति बनी। साथ ही, 55 केंद्रों की सूची तैयार कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपडेट करने के साथ शासन को भी भेज दी गई है। सोमवार को सभी केंद्रों पर मॉकड्रिल का खाका तैयार हो चुका है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह के मुताबिक वैक्सीनेशन ऑफिसर, जांचकर्ता, वैक्सीनेटर, दो सहायक स्टाफ, एडिशनल वैक्सीनेटर का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। ब्लॉक स्तर पर लगाए जाने वाले टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अफसर भी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र बनाने पर असमंजस भी शनिवार को खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि ड्राई रन में वैक्सीन नहीं लगेगी लेकिन सभी प्रक्रिया वही रहेगी जो वैक्सीनेशन के दौरान अपनाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर रजिस्ट्रेशन का मिलान, वेटिंग रूम, ऑब्जर्वेशन रूम, वैक्सीनेशन रूम का निर्धारण हो चुका है। निर्धारित मिनी कोल्ड स्टोर तक वैक्सीन पहुंचाने का ट्रायल भी हो चुका है। सोमवार को मिनी कोल्ड चेन रूम से वैक्सीन को सुरक्षित केंद्र तक पहुंचाने का ट्रायल होगा। संभावित समस्याओं के निस्तारण के लिए नोडल अफसर को निर्देशित किया गया है। जो भी खामियां मिलेंगी उसकी रिपोर्ट शाम को शासन को भेजी जाएगी। निर्देश के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी।
अबकी बार 15-15 लोगों पर होगा ड्राई रन
सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग के मुताबिक, पांच जनवरी को सिर्फ छह केंद्रों पर ड्राई रन हुआ था। जिसमें प्रत्येक पर दो सेशन हुए जिसमें 25-25 लोग शामिल हुए। अबकी बार 55 केंद्रों पर मॉकड्रिल होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के 15-15 लोगों का डमी वैक्सीनेशन किया जाएगा। सभी को निर्देशित किया जा चुका है। निर्धारित समय पर ही वह पहुंचेंगे। ताकि जल्द से जल्द रिपोर्ट तैयार की जा सके।
विज्ञापन

कोविड चिकित्सालय को फायर एनओसी का इंतजार
बरेली। कोविड अस्पताल में आगजनी से बचाव को लेकर मॉकड्रिल पूरी हो चुकी है। स्टाफ को प्रशिक्षण भी मिल चुका है मगर अग्निशमन विभाग की ओर से अभी तक एनओसी नहीं मिली है। एनओसी न मिलने से माना जा रहा है कि अभी आग से बचाव के लिए हुए इंतजाम में कुछ खामी है। उधर, सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने बताया कि सभी उपकरण लग चुके हैं लेकिन राजकीय निर्माण निगम ने बिल्डिंग हैंड ओवर नहीं की है। कुछ निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसके पूरे होने के बाद बिल्डिंग हैंडओवर होने से एनओसी मिलने की उम्मीद है। ब्यूरो
आईटीबीपी और सैन्यकर्मियों में मिला कोरोना संक्रमण
बरेली। आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, एंटीजन की करीब 24 सौ सैंपल की जांच में शनिवार को 17 लोग संक्रमित मिले हैं। जिसमें एख-एक आईटीबीपी और सैन्यकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा डीडीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल, बड़ा बाजार, इज्जतनगर, आजाद नगर, भउआपुर, फरीदपुर, बकैनिया, आशीष रॉयल पार्क, बिहारीपुर कारोलान, डीएसएल इज्जतनगर, सिविल लाइंस, सनराइज कॉलोनी, बीसलपुर में संक्रमित मिले हैं। जिनके संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें