फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीनेशनः 54.82 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स हुए प्रतिरक्षित

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं

बरेली। कोविड टीकाकरण अभियान में सोमवार को फ्रंटलाइन वर्कर्स का मॉकअप राउंड हुआ। मगर इस बार भी करीब 55 फीसदी वर्कर्स को ही प्रतिरक्षित किया जा सका। सीएमओ ने संबंधित विभागों के अफसरों से टीकाकरण कराने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित करने को कहा है। पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों का टीकाकरण किया गया। किसी की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

तीन दिन पहले स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज दी गई थी। इसमें 93 फीसदी से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित कर वैक्सीनेशन का ऑनलाइन सर्टिफिकेट दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने 22 फरवरी को होने वाले मॉकअप राउंड में सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स से पहुंचने के लिए कहा था। इसमें 5232 वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य था मगर शाम तक सिर्फ 2868 लोग ही प्रतिरक्षित किए जा सके। टीकाकरण केंद्रों का सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. आरएन सिंह, डब्ल्यूएचओ के एसआरटीएल डॉ. अजय पवार आदि ने निरीक्षण किया।

30 कें द्रों पर 45 सत्रों में लगी वैक्सीन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को 5232 विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 54.82 फीसदी लोगों को ही टीके लगाए जा सके। टीकाकरण 30 केंद्रों पर 45 सत्रों में संपन्न हुआ। आगामी दिनों में होने वाले टीकाकरण के लिए संबंधित विभागों के अफसरों से कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए कहा गया है। केंद्रों में सरन, पुलिस लाइन, जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट, थाना प्रेमनगर, इज्जतनगर, रेलवे अस्पताल, पीएसी आदि केंद्रों पर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें