फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहगुल नदी में नहाने गए ममेरे-फुफेरे भाइयों की डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 26 May 2026 03:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर इलाके में बहगुल नदी में सोमवार को नहाते समय दो ममेरे-फुफेरे भाई डूब गए। दोनों के शव शाम को निकाले गए। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
नदी किनारे जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बहगुल नदी में नहाने गए फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान पटी गली के निवासी 10 लड़कों में से चार तेज बहाव और भंवर में फंसकर डूबने लगे तो साथियों ने दो को बचा लिया। इस दौरान ममेरे-फुफेरे भाई गहरे पानी में डूब गए। शाम ढले उनके शव निकाले जा सके। दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


मोहल्ला कानूनगोयान पटी गली निवासी राहुल ने बताया कि उनके सगे भाई 15 वर्षीय आदित्य और फुफेरे भाई भमोरा के बढ़रई गांव निवासी 25 साल के अभिषेक समेत 10 लड़के सोमवार दोपहर बाइक से गुलाब नगर गांव के पास बहगुल नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान आदित्य, अभिषेक व दो और लड़के भंवर में फंसकर बहने लगे। पास ही में मछली पकड़ रहे लोगों ने दो को बचा लिया लेकिन आदित्य व अभिषेक डूब गए।

नहाने गए अन्य लड़के गुलाब नगर गांव से ग्रामीणों को लेकर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने ढकनी गांव के गोताखोरों को बुलाया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नदी से निकाला जा सका। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


दोनों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा 
राहुल ने बताया कि आदित्य कस्बे के दयानंद स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। उनका फुफेरा भाई अभिषेक बिथरी क्षेत्र के निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता था। अभिषेक पढ़ाई के लिहाज से फरीदपुर में अपने ममेरे भाई आदित्य के यहां ही रह रहा था। एसडीएम रामजनम यादव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दोनों के परिजनों को चार-चार लाख मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

खेतों से गुजरकर पहुंचे नदी, नहीं लगा सके गहराई का अंदाजा
मोहल्ला कानूनगोयान पटी के दोस्तों ने सोमवार को पीलीभीत बाइपास स्थित स्विमिंग पूल जाने की योजना बनाई थी, लेकिन भीषण गर्मी के चलते खेतों से गुजरकर बहगुल नदी पहुंचे। नदी में नहाने उतरे पर गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। आखिरकार उनमें से आदित्य व अभिषेक को अपनी जान गंवाने पड़ी।

ग्रामीणों के मुताबिक सभी दोस्तों ने स्विमिंग पूल जाने की योजना बनाई थी। कह रहे थे कि कद के लिहाज से पानी का भराव रहता है। बचाव के लिए गार्ड भी होते हैं। जिन्हें तैरना नहीं आता वे लोग भी बिना घबराए नहाते हैं। उनमें से कुछ भीषण गर्मी से गुजरकर पूल पहुंचने और फिर वापसी में करीब डेढ़ घंटे बर्बाद होने की बात भी कर रहे थे। आखिरकार फरीदपुर कस्बे से करीब 20 किमी दूरी तय करने की हिम्मत नहीं जुटा सके। 

इसलिए दोपहर करीब दो बजे गुलाबनगर गांव से बढ़े और खेतों से होते हुए नदी तक पहुंचे। नदी के किनारे कोई तट नहीं है। तैरना भी नहीं आता था। नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा। हादसे में आदित्य व अभिषेक की जान चली गई। इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि ग्रामीणों ने दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस को डूबने की सूचना दी। बहगुल नदी कस्बे से छह किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

पढ़ाई करते थे दोनों, एक के पिता कोटेदार
फरीदपुर के मोहल्ला कानूनगोयान पटी गली निवासी राहुल ने बताया कि उनका भाई आदित्य कस्बे के दयानंद स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। उनका फुफेरा भाई अभिषेक बिथरी क्षेत्र के निजी विवि में पढ़ाई करता था। अभिषेक मूल रूप से भमोरा थाने के गांव बढ़रई के कोटेदार जितेंद्र का बेटा था और पढ़ाई के लिहाज से फरीदपुर में अपने ममेरे भाई आदित्य के यहां ही रह रहा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें