फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से चचेरे भाई-बहन की मौत, दुकान से लौट रहे थे दोनों मासूम

Thu, 02 Jul 2026 10:11 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुलड़िया (बरेली)

सार

Bareilly News: बरेली के अलीगंज क्षेत्र के कैनी गांव में बृहस्पतिवार सुबह दीवार गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई-बहन थे। दुकान से सामान लेकर लौट रहे थे। रास्ते में दोनों के ऊपर दीवार गिर गई।  
विज्ञापन
अंशु और इशिका के फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के कैनी गांव में बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। पड़ोस की दुकान से रस्क लेकर लौट रहे दो मासूम बच्चों पर अचानक एक पुरानी दीवार ढह गई। इससे आठ वर्षीय अंशु और सात वर्षीय इशिका की मौत हो गई। घटना से बच्चों के परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन




सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। कैनी निवासी अजीत और नन्हे कश्यप सगे भाई हैं, जिनके बच्चे अंशु और इशिका थे। दोनों भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, इसलिए बच्चे गांव में अपनी दादी के पास रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह दोनों बच्चे रस्क लेने पड़ोस की दुकान पर गए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: बिना शटडाउन लिए खंभे पर चढ़ाया प्राइवेट कर्मचारी, लाइन बंद होने के बाद गिरा नीचे, दर्दनाक मौत

लौटते समय रास्ते में पुरानी पक्की दीवार अचानक उन पर गिर गई। ग्रामीणों ने बच्चों को दीवार के मलबे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बच्चों के माता-पिता को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

बच्चों की मौत से सदमे में परिवार - फोटो : संवाद
ननिहाल से लौटे थे बच्चे
बताया गया है कि अंशु और इशिका बुधवार को ही अपने ननिहाल से दादी के पास वापस आए थे। उनके माता-पिता बाहर मजदूरी करते हैं और बच्चों की देखभाल दादी करती थीं। यह हादसा उस समय हुआ जब वे सामान्य रूप से दुकान से सामान लेने गए थे। गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें