फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चचेरे भाई ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी परिवार सहित फरार

Sun, 05 Oct 2025 10:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी चचेरी बहन को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पिंदारी अभय चंद्र में युवक रिंकू ने अपनी चचेरी बहन शिवानी (20) को मामूली विवाद में पीट-पीटकर मार डाला। शिवानी मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत स्थानीय अग्निशमन केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इससे पहले ही आरोपी पक्ष घर पर ताला डालकर भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिवानी अपनी बहन रीना के साथ बुधवार शाम पांच बजे गांव के बाहर गोशाला से घर लौट रही थी। किसी बात को लेकर शिवानी का उसके चचेरे भाई रिंकू से विवाद हो गया। मामूली विवाद में ही रिंकू ने शिवानी को अपने घर में खींच लिया।

पुलिस ने कराया शव का पोस्टमॉर्टम 
रीना ने बताया कि रिंकू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर शिवानी को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। उसका आरोप है कि उसने शिवानी को बचाने की कोशिश की तो उसे भी दरांती मारकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी व उसके परिजन अंतिम संस्कार का दबाव बनाने लगे, लेकिन सूचना मिलने पर पुलिस आ गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम में पेट में अंदरूनी चोटों की वजह से मौत की पुष्टि हुई है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर सिर्फ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया मामले की जांच चल रही है। नामजद आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी शिवानी
शिवानी बीए तृतीय वर्ष की मेधावी छात्रा थी। अग्निशमन केंद्र प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि उसके अंदर कुछ बड़ा करने की ललक थी। प्रशिक्षण के दौरान उसकी कई बार प्रशंसा भी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें