नवाबगंज। पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर और उनके पति पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में शहला के पति डॉ. मोहम्मद ताहिर पहले ही जमानत करा चुके हैं। गुरुवार को कोर्ट ने शहला ताहिर को भी जमानत दे दी।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी शहनाज पत्नी हाजी अमीर हसन ने पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर और उनके पति डॉ. मोहम्मद ताहिर के खिलाफ सर्मथकों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में डॉ. मोहम्मद ताहिर ने पहले ही जमानत करा ली थी, लेकिन पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर ने अपनी जमानत नहीं कराई थी। गुरुवार को पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर के वकील राजीव गंगवार ने मुंसिफ कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र कुमार ने सुनवाई के बाद शहला ताहिर को जमानत दे दी। पालिकाध्यक्ष ने इस मामले में बीस-बीस हजार रुपये के दो जमानती कोर्ट में दाखिल किए हैं।
फोटो 4 जमानत मिलने के बाद कोर्ट के बाहर निकलती पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर