फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन माह में ही टूट गई कोर्ट मैरिज, पति समेत चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन माह पहले कोर्ट में प्रेम विवाह करने वाले पति-पत्नी के बीच कुछ ही दिन में तकरार होने लगी। तीन महीने में ही प्रेम विवाह टूट गया। युवती ने पति, सास-ससुर और दादा ससुर के खिलाफ प्रताड़ित करने और पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र के शांति विहार निवासी सारिका मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने तीन माह पहले बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर निवासी सरबन पटेल से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद भी ससुरालीजन उनको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। एक अक्तूबर को पति सरबन, सास आलोका देवी, ससुर राम सरन पटेल ने उनको पीटकर घर से निकाल दिया। दादा ससुर नत्थू लाल इन सभी को उकसाते थे और सहयोग करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें