बहेड़ी से डायरी-पेनकार्ड बरामद करने का तर्क
बिथरी में दर्ज केस की विवेचना कर रहे सीओ थ्री आशीष प्रताप सिंह ने कोर्ट में तर्क दिया कि केस में नामजद होने के बाद मोहम्मद राजा उर्फ लल्ला गद्दी फरार हो गया था। वह बहेड़ी भी गया था। वहां किसी जगह उसने केस से संबंधित डायरी और पेनकार्ड आदि सामान छुपा दिया है। इसे बरामद करना है जो केवल लल्ला के साथ जाकर ही संभव है, कोई और व्यक्ति इसे बरामद नहीं करा सकता।
बहेड़ी में कुछ नहीं, ऐसा बयान ही नहीं दिया
लल्ला गद्दी के वकील ने तर्क रखा कि बहेड़ी में कोई डायरी आदि छुपाने जैसा कोई बयान उनके मुवक्किल ने दिया ही नहीं है तो उसकी बरामदगी का क्या औचित्य है। कहा कि पुलिस ने लल्ला को 20 मार्च की रात में गिरफ्तार किया और करीब 22 घंटे बाद 21 मार्च की रात जेल भेजा। इस बीच में अगर पुलिस चाहती तो बिथरी से बहेड़ी की दूरी एक घंटे का रास्ता है, जहां लल्ला को ले जाकर बरामदगी कर सकती थी। यह पुलिस रिमांड की अर्जी खारिज करने योग्य है।