फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली की सब्जी मंडियों में उमड़ी भीड़, आनन-फानन में चढ़े प्रमुख सब्जियों के भाव

विज्ञापन
बरेली की एलन क्लब मंडी में सब्जी की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन

अालू पर पांच और प्याज पर 15 रुपये तक ज्यादा कीमत वसूली दुकानदारों ने

बरेली। जैसे ही यह साफ हुआ कि अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला शनिवार की सुबह आने वाला है, शुक्रवार को देर शाम से ही जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए दुकानों पर भीड़ उमड़नी शुरू हुई तो रात में तीन बजे तक नहीं रुकी। पुराना शहर के तमाम इलाकों के साथ श्यामगंज में भी किराना की दुकानें तड़के तक भीड़ से अटी रहीं। शनिवार की सुबह होते ही लोग सब्जी मंडियों की ओर दौड़ पड़े। आम दिनों से कई गुना भीड़ पहुंची तो दुकानदारों ने आनन-फानन में सब्जियों के भाव भी बढ़ा दिए।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने की खबर शुक्रवार रात करीब नौ बजे आई और इसके फौरन बाद शहर का माहौल बदलना शुरू हो गया। कुछ ही देर में लोग खरीदारी के लिए घरों से निकलने लगे। मुस्लिम बहुल इलाकों में दुकानों पर भीड़ लग गई। खरीदारी को लोग उमड़े तो श्यामगंज की किराना की दुकानें भी बंद नहीं हुईं। रात के तीन बजे तक लोग राशन खरीदने पहुंचते रहे और दुकानदार भी दुकानों पर जमे रहे। सुबह होते ही सब्जी मंडियों में भीड़ टूट पड़ी।
विज्ञापन

बरेली की श्यामगंज मंडी में घरेलू सामान की खरीदारी करते लोग। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
डेलापीर सब्जी मंडी के साथ श्यामगंज, एलन क्लब और कुतुबखाना सब्जी मंडी में रोजाना के मुकाबले शनिवार को सुबह चार गुना से ज्यादा भीड़ थी। ज्यादातर लोगों ने आम दिनों के मुकाबले सब्जियों की खरीदारी भी की। भारी भीड़ की वजह से सब्जियों के भाव भी चढ़ गए। 10-12 रुपये किलो बिकने वाला बैंगन देखते-देखते 20 रुपये तक पहुंच गया। आलू की कीमतों में पांच रुपये प्रति किलो तक चढ़ गए। इसी तरह प्याज की कीमतों में भी 15 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें