फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने पुलिस और सैन्य अधिकारियों को किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंट क्षेत्र से लापता हुए एक सैन्य कर्मी के मामले में पुलिस और सैन्य अधिकारी बुधवार को हाईकोर्ट में पेश होंगे। जुलाई से लापता होने के बाद पुलिस अभी तक सैन्य कर्मी को नहीं ढूंढ पाई है। 13 जुलाई को मामले में कैंट थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। उनके पिता ने कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट डाली थी। इस पर बैंच ने दो अक्तूबर को छुट्टी वाले दिन फैसला सुनाया था।
विज्ञापन

पंजाब में होशियारपुर की तहसील मुकेरिया निवासी सैन्य कर्मी रजत सिंह का लापता होने से कुछ समय पहले ही पिथौड़ागढ़ से शहर में ट्रांसफर हुआ था। उनके पिता उपदेश सिंह के मुताबिक रजत बीआई बाजार में साइकिल ठीक कराने घर से निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। इसकी शिकायत उपदेश सिंह ने ऑनलाइन अधिकारियों से भी की थी। पुलिस ने गुमशुदगी 17 जुलाई को रिपोर्ट में भी तरमीम कर दी थी। छानबीन के दौरान पुलिस ने क्षेत्र में ही ट्रेन से कटे एक अज्ञात व्यक्ति को रजत सिंह की आशंका के तौर पर परिवार के लोगों को बुलाकर फिंगर प्रिंट व अन्य टेस्ट भी कराए थे। लेकिन सैन्य कर्मी का कोई पता नहीं लगा। बेटे का कोई सुराग न लगने पर उपदेश सिंह ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण रिट डाली थी। एक बेंच ने छुट्टी वाले दिन दो अक्तूबर को इस पर फैसला सुनाया था। जोकि फैक्स द्वारा शहर के अधिकारियों तक पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें