फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख का सौदा: दंपती ने डेढ़ लाख में बेच दिया नवजात बेटा, बकाया रुपये न मिलने पर रची ऐसी साजिश, पुलिस भी हैरान

Sat, 04 Feb 2023 04:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं (बरेली)

सार

महिला छुट्टी कराने के बाद घर चली गई। उसके गांव के दो लोगों ने महिला का बेटा डेढ़ लाख में बेच दिया। एक लाख रुपये खाते में आ गए और शेष रुपये नहीं मिले। इसके अलावा कुछ रुपये दलाल ने ले लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्चा बेचने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह महिला का छठवां बेटा था। गांव के ही दो लोगों ने बच्चे को डेढ़ लाख में बेच दिया था, जिसमें एक लाख रुपये दंपती के खाते में आ गए थे।

विज्ञापन

25 जनवरी को एक महिला की आसफपुर स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी हुई थी। यह महिला का छठा बेटा था। बताते हैं कि महिला छुट्टी कराने के बाद घर चली गई। उसके गांव के दो लोगों ने महिला का बेटा डेढ़ लाख में बेच दिया। एक लाख रुपये खाते में आ गए और शेष रुपये नहीं मिले। इसके अलावा कुछ रुपये दलाल ने ले लिए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर दंपती ने बच्चे के अपहरण का आरोप लगा दिया। जब पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन तो पता चला कि बच्चा 27 जनवरी को ही दे दिया गया था। बच्चे को मुरादाबाद के एक दंपती को बेचा गया है। पुलिस उसे लाने गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें