फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटी के घर से लौट रहे दंपती की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बेटी के घर से लौट रहे बरेली जिले के थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव अशोकपुर निवासी पूरन लाल (50) और उनकी पत्नी उर्मिला देवी (45) की शनिवार को सड़क हादसे में माैत हो गई। दिल्ली हाईवे पर मलुकापुर गांव के सामने कार से उनकी बाइक टकरा गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर क्षतिग्रस्त कार को थाने में खड़ा करवा लिया है।
विज्ञापन

पूरन और उर्मिला शुक्रवार को अपनी बेटी रेनू पाल पत्नी संतराम पाल के घर तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम कपसेड़ा गए थे। रात भर ठहरने के बाद सुबह दस बजे बाइक से दोनों घर जाने के लिए निकले थे। ग्राम मलुकापुर के सामने पंप से पूरनलाल ने बाइक में पेट्रोल भरवाया। वहां से निकलते ही बाइक की कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपती की मौके पर मौत हो गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी भिजवाया। हादसे की सूचना पर पूरनलाल के पुत्र रजनीश पाल, मिंटू, बेटी पिंकी, रेनू, पुष्पा, शोभा हतप्रभ रह गए। गांव के काफी लोग सीएचसी में पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों काे पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर जुगलकिशोर पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें