फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: जिसके प्यार में गया जेल, उसी से की शादी, अब सता रहा जान का खतरा; नवदंपती ने मांगी सुरक्षा

Sat, 21 Oct 2023 10:43 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के युवक और पीलीभीत की युवती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। युवक ने युवती के घरवालों से दोनों की जान को खतरा बताया है। 
विज्ञापन
समृद्धि और अंशुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले की जिस लड़की के प्यार में बरेली के युवक ने जेल काटी, उसके बालिग होने पर उससे शादी रचा ली। युवती के घरवालों से अब दोनों को जान का खतरा है। नवदंपती ने कार में बैठकर वीडियो बनाकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 

विज्ञापन


बरेली निवासी अंशुल और पीलीभीत की समृद्धि ने वीडियो में बताया है कि उन लोगों ने कोर्ट मैरिज कर ली है। समृद्धि ने बताया कि वह कई साल से बरेली में रह रही हैं। यहीं उसे अंशुल से प्यार हो गया था। अंशुल दूसरी जाति का है, इसलिए उसके परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। 

ये भी पढ़ें- UP: 'इस वजह से आजम खां को किया जा रहा परेशान'; मौलाना का अखिलेश के बयान पर पलटवार, कह दी बड़ी बात

विज्ञापन

युवती के पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
दो दिसंबर 2021 को उसके पिता ने पीलीभीत के सुनगढ़ी थाने में अंशुल के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट करा दी थी। तब पुलिस ने अंशुल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जमानत पर बाहर आया है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इधर, अब दोनों ने अपनी जान का खतरा जताया है। 
विज्ञापन

समृद्धि ने बताया कि अब उसके बालिग होने पर उन दोनों ने शादी कर ली है। उसे पता लगा है कि उसके परिजनों ने फिर कोई रिपोर्ट करा दी है। समृद्धि ने अपने परिजनों का नाम लेकर अपनी व अंशुल की जान को खतरा जताया। कहा कि आईजी, एडीजी समेत सभी अधिकारियों को मेल के जरिये उन्होंने जानकारी देकर सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें